झगड़े की अफवाह में बंद हुआ बाजार
आमने सामने टकराई बाइक, चार घायल
मंदसौर. सीतामऊ रोड पर शनिवार शाम दो बाइक आमने सामने टकरा गई। घटना में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस 108 जिला अस्पताल लेकर पहुंची। नई आबादी पुलिस ने बताया बर्डियाखेड़ा निवासी अशोक पिता कैलाशचंद्र ((18)) ने शिकायत दर्ज कराई कि शनिवार शाम 6 बजे वह साथी भागीरथ के साथ बाइक ((एमपी 14एमई 8972)) पर सवार हो मंदसौर से गांव की ओर जा रहा था। भारतीय कृषि फार्म के सामने बाइक ((एमपी 14 एमई 9023)) के चालक ने टक्कर मार दी। घटना में अशोक , भागीरथ व दूसरी बाइक पर सवार बालागंज निवासी चीकू पिता भेरूलाल मीणा, जयसिंह पिता गणपतसिंह भदौरिया घायल हो गए।
बाइक की टक्कर से घायल- ताल. दूध बेचकर साइकिल से गांव जा रहा रामसिंह पिता भुवानसिंह ((35)) निवासी हामपुरा बाइक ((एमपी-43 बी 6700)) की टक्कर से घायल हो गया। गिरने से बाइक चालक भी घायल हुआ। दोनों को ताल अस्पताल में भर्ती कराया।