निखरेगा गांधीसागर का सौंदर्य
ञ्च विभाग 15 लाख रुपए खर्च कर कराएगा पुताई
प्रशांत यादव - गरोठ
गांधीसागर बांध का सौंदर्य फिर निखरेगा। जल संसाधन विभाग बांध की पुताई कराने वाला है। इसमें 15 लाख रुपए खर्च होने की संभावना है। जल्द टेंडर जारी होंगे। बांध के गेट एवं कलपुर्जों की पुताई के लिए कुछ दिनों पहले विशेषज्ञों ने निरीक्षण किया था। उन्होंने पुताई को हरी झंडी दे दी। विभाग ने एस्टीमेट सहित कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। पुताई एक महीने में पूरी होगी।
फाइल फोटो