पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएचई ने छीना काम तो नपा ठेकेदार पर मेहरबान

पीएचई ने छीना काम तो नपा ठेकेदार पर मेहरबान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिनेश रुद्राक्ष - मंदसौर
पेयजल टंकी के मामले में दो विभागों की अलग-अलग नीति..। टंकी निर्माण में देरी पर पीएचई ने ठेकेदार से चार टंकी का काम छीना तो नपा ठेकेदार पर मेहरबान है। नोटिस दर नोटिस के बाद भी नपा काम नहीं करा रही है तो दूसरी ओर पीएचई ने ठेकेदार को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
सरकारी व्यवस्था में होने वाले कामों को लेकर भले मेन्युअल एक हो लेकिन उसकी व्याख्या अपने-अपने हिसाब से होती है। पीएचई से ठेका लेकर तय सीमा में काम नहीं करने वाले ठेकेदार ने अपना रवैया नहीं बदला। काम में देरी के रिकॉर्ड बनाए तो पीएचई ने ठेकेदार अरोरा कंस्ट्रक्शन को प्रतिबंधित कर काम छीन लिया। ऐसा ही मामला नपा का है इसमें यही ठेकेदार दो टंकी का निर्माण चार साल से अटकाए है। कई नोटिस के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही।