भाकिसं का ज्ञापन
मंदसौर - मावठे से नुकसान के आकलन व मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने सोमवार को कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। संघ के भंवरसिंह पंवार, रामचंद्र पाटीदार, रामनिवास, ईश्वरलाल पाटीदार ने बताया गेहूं, धनिया, ईसबगोल, अलसी का सर्वे कर मुआवजा दें व सोसायटी का ऋण चुकाने की अंतिम तारीख को 15 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल करें।