- Hindi News
- विद्यार्थियों ने दिया बेटी बचाने का संदेश
विद्यार्थियों ने दिया बेटी बचाने का संदेश
कॉलेज मैदान में हुए जिले के मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह सहित अंचल में शान से तिरंगा फहराया। देशभक्ति गीत गूंजे तो बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
कॉलेज मैदान पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री विजय शाह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री के नाम संदेश का वाचन किया। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षण जगदीश पाटील ने किया। मंत्री शाह के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। शांति के प्रतीक कबूतर छोड़े व गुब्बारे उड़ाए। गायत्री परिवार का महिला बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न विभागों ने विकास योजनाओं से जुड़ी झांकी निकाली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व मीसाबंदी का सम्मान किया।
पूर्व संध्या पर मना भारत पर्व
मंदसौर - गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को संजय गांधी उद्यान में भारत पर्व मना। लोक गायिका ममता शर्मा व लोक नृत्य कलाकार देवराम परमशंकर ने कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी। केंद्रीय विद्यालय की छात्रा आयुषी माथुर ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, नपाध्यक्ष कुसुम गुप्ता, जिपं अध्यक्ष कुशालबाई मालवीय, कलेक्टर शशांक मिश्रा, एसपी मनोहर वर्मा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
ध्वजारोहण कर सलामी ली
मल्हारगढ़ - गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय में मुख्य समारोह हुआ। जनपद अध्यक्ष सुगनाबाई परिहार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। अतिथियों में जिपं के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल राठौर, मनोहरलाल जैन, डॉ. विष्णुसेन कछावा, एसडीएम आरपी वर्मा, नप अध्यक्ष सन्नो बी मेव, उपाध्यक्ष अनिल पोरवाल मौजूद थे। एनसीसी कैडेट ने परेड प्रस्तुत की।
धुंधड़का - पंचायत भवन में सरपंच महेंद्र जैन ने ध्वजारोहण किया। टप्पा कार्यालय में तहसीलदार वीरेंद्र पाराशर, दुग्ध कमेटी में यशवंत धाकड़, कृषक सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष ललिता धाकड़, स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सतीश गौड़ ने ध्वजारोहण किया।
टकरावद - गणतंत्र दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। सरपंच बाबूलाल मालवीय ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन शिवलाल सोनी ने किया।
सम्मान किया
मतदाता जागरूकता में उल्लेखनीय कार्य करने पर स्वीप प्लान प्रभारी अंशुबाला मसीह, जनसंपर्क अधिकारी ब्रजेंद्र शर्मा सहित अन्य मीडियाकर्मियों का सम्मान किया।
यहां भी ध्वजारोहण
ञ्च कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर शशांक मिश्रा, जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र महाजन, एसपी कार्यालय में एसपी मनोहर वर्मा, जिला पंचायत में जिपं अध्यक्ष कुशालबाई मालवीय ने ध्वजारोहण किया।
ञ्च कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
ञ्च वात्सल्य स्कूल में डायरेक्ट अतुल शुक्ला, प्राचार्य सीके शर्मा ने ध्वजारोहण किया। सेंट थामस स्कूल में फादर केनेडी के आतिथ्य में हुए समारोह में संगीत अध्यापक हिमांशु वर्मा ने प्रस्तुति दी। संस्था पीआरओ संगीता सिंह रावत सहित अन्य स्टाफ मौजूद था। दशपुर विद्यालय में डायरेक्टर विशाल गोयल, रिटायर्ड विंग कमांडर डॉ. ए.एल. मोगरा ने ध्वजारोहण किया। संस्था प्राचार्य आलोक वर्मा, आशना शर्मा, नीतू बक्षी, रंजना राठौर मौजूद थे।
ञ्च आमआदमी की पार्टी ने आजाद चौक पर श्रमिकों के आतिथ्य में गणतंत्र दिवस मनाया। जिला संयोजक गंगाराम पाटीदार, सचिव धर्मेश दुबे, कैलाश प्रजापति, प्रवक्ता उमेश नेक्स मौजूद थे।
ञ्च गोपालकृष्ण गोशाला में संस्था अध्यक्ष अनिल संचेती ने ध्वजारोहण किया।
समारोह में ये हुए पुरस्कृत
ञ्च परेड सीनियर वर्ग: जिला बल पुलिस प्रथम, विशेष सशस्त्र बल द्वितीय, होमगार्ड तृतीय, एनसीसी गल्र्स को सांत्वना पुरस्कार।
ञ्च सांस्कृतिक कार्यक्रम: सेंट थॉमस प्रथम, वात्सल्य स्कूल द्वितीय, दिंगबर जैन स्कूल को तृतीय पुरस्कार। भारतीय विद्या मंदिर, उत्कृ़ष्ट उमावि, केंद्रीय विद्यालय, सुभाष इंग्लिश स्कूल के कार्यक्रमों की सराहना।
ञ्च झांकी: उद्यानिकी विभाग प्रथम, जिला पंचायत मंदसौर द्वितीय, महिला एवं बाल विकास विभाग तृतीय, स्वास्थ्य विभाग को सांत्वना पुरस्कार।
शामगढ़ में तिरंगे को सलामी देती नगर परिषद अध्यक्ष।
मंदसौर। सेंट थामस स्कूल में प्रस्तुति देते स्कूल के विद्यार्थी। फोटो भास्कर