पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल बंधुआ मजदूरों को छुड़वाया

बाल बंधुआ मजदूरों को छुड़वाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च एग्रीमेंट के बाद सौंपेंगे अभिभावकों को
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
चाइल्ड लाइन व राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना ने रविवार को भालोट से दो बाल मजदूरों को छुड़वाया। पुलिस ने प्रकरण दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बच्चे राजस्थान से पशु चराने के लिए लाए गए थे। फिलहाल वे चाइल्ड लाइन के संरक्षण में हैं। उनके अभिभावकों को बुलाने का प्रयास है।
रविवार सुबह 9 बजे राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना फील्ड आफिस शैलेंद्रसिंह चंद्रावत भालोट पहुंचे। यहां 10 व 13 साल की उम्र के दो बच्चे रोते मिले। जिन्हें देवीपुरा निवासी अमरचंद्र पिता मरांत रेवाड़ी 1500 रुपए महीने की मजदूरी पर बकरियां चराने साथ में लेकर आया था। बंधक मजदूर बनाकर रखा था। घर लौटने नहीं दे रहा था।
फील्ड आफिसर चंद्रावत ने जानकारी पुलिस को दी और दोनों को लेकर मंदसौर पहुंचे। बच्चों को बाल संरक्षण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। बच्चों ने बताया बड़ा बच्चा छ: महिनों से मजदूरी कर रहा है। छोटा एक माह पहले मजदूरी करने आया है। चाइल्ड लाइन के अपनवसिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अमरचंद्र को गिरफ्तार किया। अपनव सिंह ने बताया दोनों बच्चों के माता-पिता को बुलाया है। इसके बाद उनसे बच्चों से मजदूरी नहीं करवाने का एग्रीमेंट कराया जाएगा। तब ही बच्चे सुपुर्द किए जाएंगे।