पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फहराया तिरंगा, दी सलामी

फहराया तिरंगा, दी सलामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - गरोठ
गणतंत्र दिवस सर्द हवाओं के बीच उत्साह के साथ मना। तिरंगा फहरा कर सलामी दी गई। बच्चों को मिठाई बांटी। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कई जगह वर्षभर की गतिविधियों पर पुरस्कार बांटे गए।
गरोठ - यहां मुख्य समारोह जेल परेड ग्राउंड पर हुआ। जनपद पंचायत अध्यक्ष रीना तूफानसिंह सिसौदिया ने ध्वजारोहण किया। संदेश का वाचन सीईओ रीना शर्मा ने किया। गांधीचौक में नगर परिषद अध्यक्ष राजेश चौधरी ने झंडावंदन किया। इससे पहले एसडीएम अर्जुनसिंह ठाकुर, एसडीओपी प्रतिमा पटेल, जेलर सुनील बैसवाड़े, टीआई विजय चौधरी, बीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने अपने अपने कार्यालय में तिरंगा फहराया। सहकारी साख संस्था में अध्यक्ष दिनेश मालवीय, कृषि उपज मंडी में अध्यक्ष कैलाशबाई पाटीदार ने ध्वजारोहण किया। मुख्य समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शामगढ़ - गांधी चौक पर हुए मुख्य समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष संतोष काला ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संदेश वाचन तहसीलदार आर सी परमार ने किया। टीआई संजयसिंह हिंडोलिया, आरपीएफ टीआई एसपी शर्मा, जीआरपी टीआई पी सी देवड़ा ने अपने-अपने कार्यालय पर तथा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर विधायक हरदीपसिंह डंग की मौजूदगी में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मुजावदिया एवं मंडल भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष सुरेश नभेपुरिया ने ध्वजारोहण किया।
सुवासरा - मुख्य समारोह सभा चौक पर हुआ। ध्वजारोहण विधायक हरदीपसिंह डंग ने किया। नगर परिषद अध्यक्ष श्यामूबाई मेहर, उपाध्यक्ष अशोक धनोतिया सहित पार्षदगण एवं सीएमओ श्याम शर्मा मौजूद थे। तहसीलदार रघुनाथसिंह चौहान ने अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। नगर के साथ क्षेत्र में उत्साह से गणतंत्र दिवस मना।
भानपुरा - मुख्य समारोह बस स्टैंड स्थित नगर परिषद प्रांगण में हुआ। ध्वजारोहण परिषद अध्यक्ष किरण भाना ने किया। कृषि उपज मंडी में विधायक राजेश यादव ने ध्वजारोहण किया।