ऑनलाइन चला रहे थे ‘कैसिनो’, दस गिरफ्तार
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
नाकोड़ा नगर स्थित दुकान में ऑनलाइन कैसिनो चलता पाया गया। पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार कर डायरियां व दस कम्प्यूटर जब्त किए। कार्रवाई एसपी स्क्वॉड व सिटी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने बताया लंबे समय से नाकोड़ा नगर राजेंद्र रिसोर्ट के पास फतेहलाल पिता मोहनलाल के घर से सट्टे की सूचना पर रविवार शाम 4 बजे पुलिस ने दबिश दी। फतेहलाल, संजीत नाका निवासी टीटू पाटिल, नयापुरा निवासी शहजाद पिता सलीम फकीर, मदारपुरा निवासी इमरान पिता मो हुसैन, नरसिंहपुरा निवासी रमेश पिता उदयराम कुमावत, गोपाल पिता रामचंद्र कुमावत, विनोद पिता विष्णुलाल कुमावत, जगदीश पिता देवीलाल भांबी, भागवत नगर निवासी अरुण पिता मोहनलाल कुमावत, भोईवाड़ा निवासी आसिफ पिता अहमद ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर दस कम्प्यूटर, डायरियां व 25 हजार रुपए नकद जब्त किए। सीएसपी सीपीसिंह ठाकुर, टीआई रत्नेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे।
कथित कैसिनों में कम्यूटर जांचते पुलिस अधिकारी। फोटो भास्कर
आरोपियों को हिरासत में लेते पुलिस जवान।