पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालसखा से मिलने घर पहुंचे मंत्री

बालसखा से मिलने घर पहुंचे मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर - खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री विजय शाह ने इंदौर के मल्हार आश्रम में 6 टीं से 11 वीं तक साथ में पढ़े बालसखा को याद रखा। वे बालसखा नारायण व्यास से मिलने नई
आबादी स्थित उनके घर गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण के बाद विधायक यशपालसिंह सिसौदिया के साथ पहुंचे। मंत्री शाह व नई आबादी निवासी व्यास 1975 से 1980 तक सहपाठी थे। उसके बाद 2013 में संपर्क हो सका था। नगर आगमन के दौरान मंत्री शाह को रवि व्यास, घनश्याम सोमानी, विक्रम विद्यार्थी व अन्य मित्रों की उपस्थितजन ने नारायण ने पशुपतिनाथ महादेव की रजत प्रतिमा भेंट की। मंत्री के अचानक बने इस कार्यक्रम से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आश्चर्यचकित थे।