सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
रविवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक घायल हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में इंदौर रैफर किया। पहली घटना मल्हारगढ़ के पास व दूसरी नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के बेटीखेड़ी में हुई।
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया रविवार दोपहर 3 बजे सूंठी निवासी विनोद पिता जगदीश व्यास ((21)) व बेटीखेड़ी निवासी प्रकाश पिता कंवरलाल ((45)) बाइक से आमने-सामने टकरा गए। घटना में दोनों को गंभीर चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। रविवार दोपहर 1 बजे नीमच की ओर से आ रहे पिपलियामंडी निवासी आशीष पिता गोपाल महाजन को मल्हारगढ़ के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में एम्बुलेंस 108 जिला अस्पताल लेकर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया।