पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल समाप्त, आज खुलेगी मंडी

हड़ताल समाप्त, आज खुलेगी मंडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च सीएम के आश्वासन पर माने
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
दशपुर मंडी व्यापारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार शाम समाप्त हो गई। खाद्य सुरक्षा कानून के विरोध तथा पांच करोड़ से अधिक गेहूं खरीदी पर लगने वाले 5 प्रतिशत मंडी टैक्स के विरोध में दशपुर मंडी व्यापारी संघ सदस्य चार दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। सोमवार को व्यापारियों ने सांसद के नाम ज्ञापन सांैपा था। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने सीएम तक मांग पहुंचाई। शाम को सीएम के खाद्य सुरक्षा कानून को फिलहाल लागू नहीं करने के आश्वासन के बाद मंडी में व्यापारियों की हड़ताल समाप्त हुई। साथ ही मंगलवार को प्रस्तावित वाहन रैली स्थगित करने का फैसला हुआ। दोपहर में व्यापारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिय़ा से मिले तथा केंद्र सरकार और सांसद मीनाक्षी नटराजन के नाम ज्ञापन सौंपकर खाद्य सुरक्षा कानून में संशोधन की मांग रखी। जिलाध्यक्ष ने आश्वस्त किया ज्ञापन को सांसद तक तुरंत पहुंचा रहा हूं।




‘सीएम ने आश्वस्त किया’

॥शाम को सीएम शिवराजसिंह चौहान ने आश्वस्त किया प्रदेश में फिलहाल मंडी व्यापारियों पर खाद्य सुरक्षा कानून लागू नहीं होगा। आश्वासन के बाद मंडी व्यापारियों ने हड़ताल समाप्त कर दिया।ञ्जञ्ज

यशपालसिंह सिसौदिया, विधायक

आज से नीलामी होगी शुरू

॥मंडी में मंगलवार से नीलामी शुरू होगी। साथ ही वाहन रैली व हड़ताल स्थगित कर दी है। सोमवार को सांसद के नाम ज्ञापन दिया था। विधायक ने पहल की इसके बाद हल निकला।ञ्जञ्ज

गजराज जैन, व्यापारी संघ प्रतिनिधि व पूर्व अध्यक्ष



कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सांसद के नाम ज्ञापन देते मंडी व्यवसायी। फोटो भास्कर