पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोध पत्र व परफार्मेंस रिपोर्ट कल भेजेंगे

शोध-पत्र व परफार्मेंस रिपोर्ट कल भेजेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडेशन कौंसिल ‘नेक’ ((राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद की टीम जून में पीजी कॉलेज का दौरा कर ग्रेडिंग तय करेगी। ‘नेक’ के बैंगलुरू स्थित कार्यालय ने टीम भेजने के पहले कुछ बिंदुओं पर डिटेल चाही थी। पीजी कॉलेज ने रिपोर्ट तैयार की है। इसे 30 जनवरी 2014 को भेजेंगे। रिपोर्ट में प्रोफेसरों के फॉरेन टूर, शोध-पत्रों की डिटेल, विभागीय परफार्मेंस के अलावा पांच साल के दौरान बढ़ते क्रम में कोर्सेस व प्रवेश संख्या को आधार बनाया है।
राजीव गांधी पीजी कॉलेज द्वारा भेजी रिपोर्ट के सत्यापन के लिए नेक टीम दावों की जांच करेगी। उसी आधार पर ग्रेडिंग व बजट का रास्ता साफ होगा। 20 दिन से प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद खिमेसरा व विभागाध्यक्ष रिपोर्ट तैयार कर रहे थे। प्रमुख बिंदुओं में दर्शाया कि कॉलेज में प्राध्यापकों-सहायक प्राध्यापकों के 77 पद हैं। सिर्फ 35 ही कार्यरत हैं। शेष पर लंबे समय पर भरपाई नहीं हो सकी है। उच्च शिक्षा विभाग की व्यवस्था के अंतर्गत अनेक संकायों से जुड़े 23 अतिथि विद्वान कॉलेज में पढ़ा रहे हैं। पीजी कॉलेज जनभागीदारी समिति से जुड़े 45 व्यक्ति कार्यरत है। प्रतिवर्ष नवप्रवेशी संख्या में 15 प्रतिशत बढ़त दर्शाई है। इंफ्रास्ट्रक्चर में कॉलेज भवन के विस्तार, टंकी, खेल मैदान, होस्टल, संकायवार रिजल्ट परफार्मेंस दिखाया है। सत्यापन के लिए ‘नेक’ से जुड़े विशेषज्ञ जून में आएंगे।
केवल एक को 3 बार विदेश यात्रा पीजी कॉलेज से पांच साल में केवल एक प्रोफेसर को विदेश यात्रा नसीब हुई। वह भी तीन बार। उच्च शिक्षा विभाग के विदेश यात्रा अध्ययन प्रोग्राम में डॉ. उषा अग्रवाल श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया व मलेशिया का दौरा कर चुकी हैं। ये अध्ययन यात्राएं विश्वविद्यालय स्तर से चुनिंदा प्रोफेसरों को कराई जाती है।