हड़ताल से उबर नहीं पाई कृषि मंडी
ञ्चपांचवें दिन खुली मंडी
ञ्चलहसुन व सोयाबीन की आवक ही एक हजार बोरी के पार जा सकी
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
व्यापारियों की हड़ताल के बाद मंगलवार को पांचवें दिन मंडी शुरू हुई लेकिन हड़ताल से उबर नहीं सकी। अनेक कृषि जिंसों की आवक औसत रही। लहसुन व सोयाबीन की आवक ही एक हजार बोरियों से अधिक थीं। नीलामी के दौरान काफी कम किसान पहुंचे। व्यापारियों की उम्मीद है बुधवार से मंडी की रौनक लौटेगी।
खाद्य सुरक्षा अधिनियम में संशोधन की मांग को लेकर दशपुर मंडी व्यापारी संघ सदस्यों ने चार दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ नीलामी बंद कर दी थी। सीएम के आश्वासन के बाद मंगलवार को कारोबार शुरू हुआ लेकिन आम दिनों की तुलना में न केवल आवक कम रही बल्कि दूर-दराज के किसान भी नहीं पहुंचे। मंडी में 20 से अधिक जिंसों की नीलामी होती है लेकिन दिनभर में सिर्फ लहसुन की 3000 बोरी पहुंची। भाव 1200 से 5100 रुपए क्विंटल रहे। सोयाबीन की आवक 2000 बोरी के साथ दूसरे नंबर पर रही। भाव 3450 से 3850 रुपए क्विंटल रहे। शेष कोई उपज हजार बोरी के आंकड़े को न छू सकी। मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव के अनुसार हड़ताल के बाद मंगलवार को पहली बार नीलामी हुई। बुधवार से स्थिति में सुधार की उम्मीद है। अनेक जिंसों की दिनभर में 5962 बोरी आवक हुई।
दलौदा में आज से नीलामी- कृषि उपज मंडी में व्यापारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी है। परिसर में बुधवार से नीलामी शुरू होगी और किसान उपज को बिक्री के लिए ला सकेंगे।
आवक 500 से भी कम
जिंस आवक भाव प्रति क्विं. रु.
गेहूं 400 1740 से 1951
प्याज 255 280 से 770
सरसों 176 2490 से 2901
मैथी 45 2500 से 2791
मक्का 34 1171 से 1230
धनिया 16 3100 से 4901
चना डॉलर 12 4400 से 4501
ग्वार 12 4094 से 4848
तारामीरा 4 2251 से 2520
ईसबगोल 4 5951 से 6550