पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल्द आकलन कर फसल बीमा राहत दें

जल्द आकलन कर फसल बीमा राहत दें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
मावठे से हुए नुकसान का आकलन कर किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दें। समाधान नहीं होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे।
इस आशय का ज्ञापन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसीलदार सत्यनारायण डर्रो को सौंपा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा किसानों का काफी नुकसान हुआ है। गेहूं, चना, अलसी, धनिया, ईसबगोल, रायडा की फसल प्रभावित हुई है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, अनिल संचेती, नेता प्रतिपक्ष प्रीतिपालसिंह राणा, शिवभानुसिंह बघेल, कांतिलाल राठौर, राघवेंद्रसिंह तोमर, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष फकीरचंद गुर्जर, भागीरथ दशोरा सहित अन्य किसान प्रतिनिधि मौजूद थे।



तहसीलदार को ज्ञापन देते कांग्रेस नेता। फोटो भास्कर