पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माण कार्य का भूमिपूजन

निर्माण कार्य का भूमिपूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर - बड़ा चौक स्थित माहेश्वरी स्कूल में दूसरी मंजिल निर्माण कार्य का भूमिपूजन समाजसेवी डॉ. गोविंद छापरवाल के आतिथ्य में हुआ।
अध्यक्षता रामेश्वरलाल काबरा ने की। मांगीलाल सोमानी, घनश्याम पलोड, राजेश कासट, पंकज डागा, विश्वनाथ सोमानी, मोहनलाल चौधरी, जगदीशचंद सोनी, राजेंद्र काबरा विशेष अतिथि थे। दानदाताओं ने सहयोग राशि देने की घोषणा की। संचालन प्रधानाध्यापक किशोर सोनी ने किया। आभार पंकज चिचानी ने माना।
प्रकाश जाट को श्रद्धांजलि
कयामपुर - पंचायत सचिव प्रकाश जाट के निधन पर विधायक हरदीपसिंह डंग, पंचायत सचिव संगठन अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुरेश पांडे, सुरेश गुर्जर, किशोरसिंह गुर्जर, दशरथसिंह धाराखेड़ी, ओमसिंह भाटी ने श्रद्धांजलि दी।