तय नहीं है सुरक्षा इंतजाम
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र थानों में रखने के निर्देश ने जिले में परेशानी खड़ी कर रखी है। शिक्षा विभाग ने पिछले साल हुई परेशानियों से सबक नहीं लिया। नौवीं व ग्यारहवीं के प्रश्न-पत्र पहुंच चुके हैं। बोर्ड परीक्षा के प्रश्न-पत्र भी जल्द ही पहुंचेंगे। नौवीं व ग्यारहवीं के प्रश्न-पत्र फिलहाल उत्कृष्ट स्कूल के स्ट्रांग रूम में रखे हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल नौवीं व ग्यारहवीं की परीक्षाएं फरवरी में कर रहा है। 10 फरवरी तक बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र आ जाएंगे। पिछले साल की तरह इस बार प्रश्न-पत्र थानों में रखने की योजना है। सबसे अधिक परेशानी 15 किलोमीटर की सीमा में आने वाले केंद्राध्यक्षों को होती है। संबंधित केंद्रों के पेपर की पेटियां सिटी कोतवाली में रखी जाएगी। बोर्ड व लोकल परीक्षाओं के प्रश्न-पत्रों की 80 पेटियां सिटी कोतवाली में रखी जाएगी। व्यवस्था और अधिक बिगडऩे की आशंका है।
दौरे के 4 माह पहले मांगी रिपोर्ट
॥बैंगलुरू स्थित ‘नेक’ कार्यालय ने दौरे के 4 माह पहले कॉलेज के सुविधाओं, संसाधनों सहित अन्य बिंदुओं की रिपोर्ट मांगी है जो 30 जनवरी को भेजेंगे। इसके बाद ‘नेक’ टीम जून में सत्यापन के लिए आएगी। दो सप्ताह से हम इन्हीं तैयारियों में जुटे थे।ञ्जञ्ज
डॉ. ज्ञानचंद खिमेसरा, प्राचार्य पीजी कॉलेज
प्रवेशी संख्या व कोर्स की डिटेल
शैक्षणिक सत्र एडमिशन संख्या संचालित कोर्स
2013-14 8500 18
2012-13 6150 14
2011-12 5050 13
2010-11 4640 12
2009-10 3550 10
नियमानुसार थानों में रखवाई जाती है
॥पेटियां थानों में रखवाने के निर्देश माशिमं ने दिए हैं। नियमानुसार पेटियां रखवाते हैं। पिछले साल की तरह इस बार परेशानी न हो इसलिए पूर्व से व्यवस्था करने के प्रयास हो रहे हैं। जल्द सब कुछ क्लियर हो जाएगा।ञ्जञ्ज
एम.एस. राठौर, जिला शिक्षाधिकारी मंदसौर