पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल चेतना मेले में शपथ के बाद रैली

खेल चेतना मेले में शपथ के बाद रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर/सीतामऊ/सुवासरा
मंदसौर की रैली में विद्यार्थी रंग-बिरंगी स्कूली वेशभूषा में शामिल हुए। रैली का नेतृत्व करने वालों ने महापुरुषों की वेशभूषा धारण की थी। रैली के बाद उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में परेड हुई। खिलाडिय़ों को खेल भावना की शपथ दिलाई। ध्वजारोहण के साथ मेला शुरू हुआ। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा नूतन स्टेडियम के साथ कालाखेत मिनी स्टेडियम के विकास के प्रयास कर रहे हैं। सरकार व समाजसेवी संगठन मिलकर प्रयास करेंगे तो काम तेजी से होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कहा खेलों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। युवा पीढ़ी मंच के माध्यम से प्रतिभा को निखारे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेश चंदवानी ने कहा खेलों का क्रम निरंतर चलता रहे। फाउंडेशन अध्यक्ष व रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा खेल मंत्री यशोधराराजे सिंधिया से चर्चा कर सुझाव दिया कि प्रदेश के 150 तहसील मुख्यालयों में मल्टीपल खेल मैदान विकसित किए जाएं। सरकार ने खेलों के विकास के लिए 150 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है। इससे जिले को प्रदेश में मॉडल के तौर पर उभारने के प्रयास हैं। स्वागत भाषण समिति अध्यक्ष विनोद गर्ग ने दिया। सचिव विनोद शर्मा ने गतिविधियों की जानकारी दी। मेले में मंदसौर नगर के 70 स्कूलों से तीन हजार छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। अगले दिनों में खेल गतिविधियां जारी रहेंगी। इससे पहले रैली को रणजी क्रिकेट क्लब अध्यक्ष अरुण शर्मा, जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी विजय सलाम ने झंडी दिखाकर रवाना किया।



खेल चेतना मेले का शुभारंभ मंगलवार को मंदसौर, सीतामऊ व सुवासरा में हुआ। खिलाडिय़ों ने शपथ के बाद रैली निकाली। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित मेले में अतिथियों ने खेल प्रतिभाओं को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार जल्द सुविधाओं में इजाफा करने जा रही है।



मंदसौर. ध्वजारोहण के बाद बच्चों को शपथ दिलाते विधायक।