हिंदी साहित्य सम्मेलन की काव्य गोष्ठी
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
मप्र हिंदी साहित्य सम्मेलन की जिला इकाई ने काव्य गोष्ठी की। पुखराज पांडे, सुरेश बैरागी, सौभाग्यमल जैन, डॉ. निशा महाराणा, मीनू मंसूरी, आरती तिवारी, डॉ. अलका अग्रवाल, वेद मिश्रा, प्रीतिपालसिंह राणा, हरनामसिंह चंदवानी सहित अन्य ने कविता, शायरी प्रस्तुति की। स्वागत भाषण सम्मेलन के जिला प्रभारी ब्रजेश जोशी ने दिया। काव्य गोष्ठी में डाइट प्राचार्य उर्मिला तोमर, विक्रम विद्यार्थी, रमेशचंद्र चंद्रे, नरेंद्रसिंह सिपानी, गायत्रीप्रसाद शर्मा, डॉ. देवेंद्र पुराणिक, कैलाश जोशी, सत्येंद्र सिंह, राजाराम तंवर मौजूद थे।