आएगी नई एक्स-रे मशीन
गरोठ - नए संसाधन खरीदने और अस्पताल में निर्माण संबंधी कई मामलो में रोगी कल्याण समिति की साधारण सभा में निर्णय हुए। सभा सोमवार शाम हुई। विधायक राजेश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई एक्सरे मशीन, ऑटो कट जनरेटर एवं नई एसीजी मशीन खरीदने पर सहमति बनी। इसके अलावा पुराना एंबुलेंस गैराज को कैंटिन के रूप में डेवलप करने का निर्णय लिया। वर्तमान में स्वीकृत आवासीय भवनों को अस्पताल परिसर में ही बनवाने, दुकान निर्माण के कार्यादेश जारी करने, प्रयोगशाला के लिए नए भवन का प्रस्ताव शासन को भेजने, एनआरसी भवन को डिसमेंटल करने सहित कई निर्णय लिए। बैठक के एजेंडे में 16 प्रस्ताव शामिल थे। एसडीएम अर्जुनसिंह ठाकुर, बीएमओ डॉ. संजय शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष राजेश चौधरी, एसडीओ लोक निर्माण विभाग सचिन हरित, डीई जयपालसिंह ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।