पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समितियां तैयार करेंगी मंदिर का स्वरूप

समितियां तैयार करेंगी मंदिर का स्वरूप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - गरोठ
दूधाखेड़ी माताजी के मंदिर निर्माण के लिए बनाई तीन समितियां मंदिर का स्वरूप तैयार करेंगी। एक समिति राजस्थान के दो प्रसिद्ध मंदिरों का अवलोकन करेगी। समितियां निर्माण संबंधी चर्चा कर तय करेंगी कि मंदिर का स्वरूप कैसा हो।
यह निर्णय मंदिर प्रबंध समिति की सोमवार शाम हुई बैठक में लिए। बैठक मंदिर के मास्टर प्लान को लेकर हुई थी। धर्मशालाओं को छेड़े बगैर प्रारंभिक तौर पर मंदिर निर्माण के बारे में चर्चा की कि 115 गुणा 155 फीट में निर्माण हो। बैठक में तीन समितियां बनाई। इन्हें मंदिर निर्माण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां एवं समस्याओं के निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी। इसमें समिति सदस्यों को रखा गया।