पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहब कैसे भी हो सड़क बनवा दो

साहब कैसे भी हो सड़क बनवा दो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरोठ - शामगढ़ से जूनापानी तक की सड़क का विवाद मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने निपटाया। कुछ लोग विरोध कर रहे थे। जूनापानी एवं बलाईखेड़ा के ग्रामीणों ने एसडीएम अर्जुनसिंह ठाकुर को शिकायत की थी। तहसीलदार आरसी परमार एवं राजस्व की टीम के साथ एसडीएम पहुंचे और विरोध करने वालों से चर्चा की। सहमति बनाकर रोड निर्माण के निर्देश थे। प्रधानमंत्री सड़क निर्माण विभाग के सब इंजीनियर आरके तिवारी, जीपी नागर, ग्राम पंचायत मकड़ावन के उपसरपंच संजयसिंह सिसौदिया, पंच दुर्गेश सिसौदिया सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।