पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के खिलाफ ज्ञापन

पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के खिलाफ ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शामगढ़. बालागंज मंदसौर के स्कूल में शिक्षक एनडी वैष्णव के साथ पूर्व भाजयूमो मंडल अध्यक्ष दिनेश बैरागी द्वारा की गई मारपीट का नगर में विरोध किया। युवक कांग्रेस ने मंगलवार को एसडीएम अर्जुनसिंह ठाकुर को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। वाचन जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संध्यादेवी जायसवाल ने किया। एसडीएम के साथ तहसीलदार आरसी परमार थे। ज्ञापन में आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मुजावदिया शोकत मंसूरी, मोंटी खन्ना, दीपक परिहार, फिरोज अगवान, बंटी अश्क आदि मौजूद थे।