3511 लीटर पेट्रोल, 10358 लीटर डीजल जब्त
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
खाद्य व आपूर्ति विभाग के अमले ने सुवासरा के सुनील ट्रेडर्स आयुषी पंप में जांच के दौरान अनियमितता पाई। 3511 लीटर पेट्रोल व 10358 लीटर डीजल जब्त किया। लिमिट से अधिक संग्रहण पर कार्रवाई की। प्रतिष्ठान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मंगलवार को सहायक आपूर्ति अधिकारी भारतसिंह जमरे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी केसी कर्णिक ने रिकॉर्ड जांच के दौरान मौके पर शर्तों का उल्लंघन पाने पर कार्रवाई की। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कर्णिक ने बताया सुनील ट्रेडर्स के नाम से लाइसेंस था और आयुषी पंप नामक प्रतिष्ठान संचालित किया जा रहा था। मौके पर जांच के दौरान लिमिट से अधिक संग्रहण मिला। जो कि नियमों का उल्लंघन था।