बाइक सवार वैन में घुसे
मंदसौर - शिवना पुलिया पर मंगलवार शाम दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। बाइक पर सवार हो आ रहे तीन युवक टवेरा से बचे लेकिन वैन से टकरा गए। बाइक सवार तीनों युवक वाहन चालक है। घटना में एक अन्य जीप क्षतिग्रस्त हुई। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया शाम 7.30 बजे जीप ((आरजे 09यूए 2276)) शहर की ओर आ रही थी। सामने अचानक बाइक ((एमपी 14 एमई 8229)) आ गई। उसे बचाने में टवेरा शिवना पुलिया रेलिंग में टकराकर फंस गई। घबराकर चालक गाड़ी छोड़कर चला गया। बाइक सामने से आ रही वैन ((आरजे 12 सी 1166)) से टकरा गई। घटना में बाइक सवार लालघाटी निवासी रईस पिता बाबू खां ((22)), गोपाल पिता सुरेश खारोल ((22)), खिलचीपुरा निवासी समरथ पिता नाथू सिंह ((26)) एवं वैन चालक खेमराज पिता भोजराज ((32)) घायल हो गया। चारों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फोटो भास्कर