पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर पहुंचे खेतों में, देखी फसलों की बर्बादी

कलेक्टर पहुंचे खेतों में, देखी फसलों की बर्बादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर - कलेक्टर मिश्रा ने गरोठ तहसील में खेतों का अवलोकन पर फसलों की जानकारी ली। पावटी में मावठा प्रभावित खेतों का अवलोकन किया। राजस्व अधिकारियों को कहा वे शीतलहर या बारिश के कारण फसलों की नुकसान पर तत्काल कार्रवाई करें। किसानों को पात्रतानुसार राहत दिलाएं। एसडीएम अर्जुनसिंह ठाकुर, तहसीलदार राजन बी नाडिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इज्तिमाई शादी की तैयारी
मंदसौर - मेव समाज की इज्तिमाई शादी 20 अप्रैल को होगी। समारोह के लिए तैयारी हो रही है। मेव समाज के जिलाध्यक्ष असगर मेव ने बताया समाज के वरिष्ठ अजहर हयात मेव, मोबिन भाई जावरावाले, मोहम्मद हुसैल रिसालदार, इस्माइल मेव, अशरफ मेव आयोजन की तैयारी कर रहे हैं।
हस्ताक्षर अभियान
मंदसौर - मद्य निषेध दिवस पर गुरुवार को सामाजिक संस्था डॉ. आंबेडकर बाल कल्याण संस्था द्वारा गांधी चौराहे पर सुबह 10 बजे हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। संस्था सचिव महेश दुबे, कार्यक्रम अधिकारी विश्वास दुबे, सुरेश भाटी ने जानकारी दी।
दादावाड़ी में आज पूजन
मंदसौर - पूज्य पीयूष सागर महाराज की निश्रा में गुरुवार सुबह 9 बजे नयापुरा स्थित दादावाड़ी में श्री जिनकुशल गुरु दादावाड़ी ट्रस्ट की ओर से बड़ी पूजन होगी। जानकारी ट्रस्ट के भगवती कोठारी, सचिव पूनमचंद भंडारी ने दी।
अजाक्स की बैठक
मंदसौर - अजा/जजा सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स की जिला बैठक 2 फरवरी सुबह 11 बजे दशपुर कुंज पर होगी। अजाक्स जिलाध्यक्ष हेतराम शकवार ने बताया बैठक में संघ की गतिविधियों पर चर्चा कर आगामी योजनाएं बनाएंगे।
जिला सम्मेलन 9 को
मंदसौर - मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन 9 फरवरी को संजय गांधी उद्यान में सुबह 11 बजे होगा। संघ प्रांताध्यक्ष अरुण द्विवेदी अतिथि होंगे। जानकारी जिलाध्यक्ष सतीश नागर ने दी।
देश को दिशा देंगे चुनाव
दलौदा - लोकसभा चुनाव देश की दशा और दिशा तय करेगा। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ इस काम में जुटना होगा। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कही। वे डाक बंगले पर भाजपा मंडल की बैठक में बोल रहे थे। महामंत्री अनिल कियावत ने कहा सरदार पटेल की प्रतिमा को लेकर मोदी का प्रण पूरा करना है। मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, प्रभारी तेजपालसिंह शक्तावत, रामप्रताप वाक्तरिया, योगेश गुप्ता, जगदीश पाटीदार, फतेहसिंह आंजना, जगदीश शर्मा मौजूद थे। संचालन चंद्रशेखर मंडलोई ने किया।