पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पोट्र्स एरिना का काम ३ माह बाद शुरू

स्पोट्र्स एरिना का काम ३ माह बाद शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
रेवास देवड़ा रोड पर बन रहे स्पोट्र्स एरिना के निर्माण की कछुआ चाल नपा अफसरों की इच्छाशक्ति पर सवाल खड़े कर रही है। तीन माह पूर्व वर्क ऑर्डर के बाद एरिना के नाम पर कुछ गड्ढे खोदे तो बाउंड्रीवॉल का प्रारंभिक काम शुरू हुआ है। दो भागों में होने वाले कार्य में स्पोट्र्स एरिना का काम अभी भी शुरू नहीं हो सका है। रेवास देवड़ा रोड पर केंद्रीय स्कूल के समीप नगरपालिका द्वारा 44 लाख 66 हजार से स्पोट्र्स एरिना का निर्माण हो रहा है। बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन सहित अन्य इनडोर गेम्स की सुविधा होगी। योजना को लेकर नपा ने टेंडर जारी करने के बाद अक्टूबर में अनुबंध के साथ ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया। तीन माह तक निर्माण को लेकर न ठेकेदार ने रुचि ली न नपा अफसरों ने ध्यान दिया।
समीक्षा के बाद नोटिस -निर्माण में देरी को लेकर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, नपाध्यक्ष कुसुम गुप्ता द्वारा ली गई बैठक के बाद जब वर्क आर्डर के दो माह बाद निर्माण कार्यों की फेहरिस्त में स्पोट्र्स एरिना का कार्य बंद दिखा तो उन्होंने काफी नाराजी जताई। नतीजा
यह रहा ठेकेदार को तत्काल काम शुरू करने के नोटिस जारी हुए। ठेकेदार ने निर्माण के नाम स्पोट्र्स एरिना के लिए जमीनी काम शुरू किया है। इसकी गति अभी भी काफी धीमी है।