- Hindi News
- भानपुरा, गरोठ व शामगढ़ में आज से खेल चेतना मेला
भानपुरा, गरोठ व शामगढ़ में आज से खेल चेतना मेला
मंदसौर - चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 30 जनवरी को भानपुरा, गरोठ, शामगढ़ में खेल चेतना मेले का शुभारंभ किया जाएगा। 175 स्कूलों से सैकड़ों छात्र-छात्राओं की रैली निकलेगी। भानपुरा में होने जा रहे मेले में अतिथियों में विधायक राजेश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, नप अध्यक्ष किरन भाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. आनंद जैन शामिल रहेंगे। अध्यक्षता फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप करेंगे। समिति अध्यक्ष देवीलाल धाकड़ ने बताया सुबह 10 बजे कृषि उपज मंडी से स्कूली विद्यार्थियों की रैली शुरू होगी। गरोठ में 10.15 बजे कन्या शाला से रैली शुरू होगी। दशहरा मैदान में खेल मेले का शुभारंभ होगा। समिति अध्यक्ष बालकृष्ण पाटीदार ने बताया अतिथियों में भाजपा अध्यक्ष गुप्ता, विधायक यादव, नप अध्यक्ष राजेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार शामगढ़ में सुबह 10.30 बजे से शाबाउमावि से रैली शुरू होकर मिडिल स्कूल पहुंचेगी। वहां 12.15 बजे खेल मेले का शुभारंभ होगा। अतिथियों में पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, नप अध्यक्ष संतोष काला, भाजपा अध्यक्ष सुरेश नभेपुरिया मौजूद रहेंगे। मेले में खो-खो, रस्साकशी, एथलेटिक्स, क्रिकेट खेल होंगे।