जैन अध्यक्ष, शिवानी महामंत्री
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
दशपुर मंडी व्यापारी संघ पदाधिकारियों की कार्यकारिणी तय हो गई। निर्वाचित सदस्यों की सर्वानुमति से गजराज जैन अध्यक्ष चुने गए। वे पूर्व में यह पद संभाल चुके हैं। चुनाव में सर्वाधिक 365 वोट लाने के साथ अधिकांश समर्थक जीते थे। 19 जनवरी को 15 सदस्य पदों के निर्वाचन हुए थे। नवगठित कार्यकारिणी की बैठक 2 फरवरी को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संघ कार्यालय पर होगी। व्यापारी संघ से सर्वाधिक वोटों के आधार पर 15 सदस्य निर्वाचित घोषित किए थे। जिन्होंने सर्वानुमति से जैन को अध्यक्ष घोषित किया। जैन ने अधिकारों का उपयोग करते हुए कार्यकारिणी तैयार की। उपाध्यक्ष दाऊभाई विजयवर्गीय, राजेंद्र नाहर, महामंत्री पुरुषोत्तम शिवानी, मंत्री पंकज पारख, कन्हैयालाल कुमावत व कोषाध्यक्ष विनोद मेहता को नियुक्त किया। संघ की साधारण सभानुसार पूर्व अध्यक्ष कार्यकारिणी के स्थायी पदेन सदस्य रहेंगे। इन पूर्व अध्यक्षों में विजयेंद्र सेठी, शांतिलाल बडज़ात्या, प्रहलाद गर्ग, दशरथ जैन चुने गए। मंडी में विक्रय होने वाली प्रत्येक जिंस से एक-एक प्रतिनिधि का कार्यकारिणी में मनोनयन किया। अनाज से प्रहलाद काबरा, दलहन से सुंदरलाल सेवानी, तिलहन से नरेंद्र गर्ग, लहसुन से नरेंद्र चौधरी तथा किराना जिंस से श्याम भाई पारख कार्यकारिणी में शामिल किए गए। सदस्य अध्यक्ष अधिकार के तौर पर लालचंद फांफरिया को मनोनीत किया। कार्यकारिणी सदस्यों में पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि सूरजमल अग्रवाल, निर्मल सुराणा भी चुने गए।