साइंस-मैथ्स ओलिंपियाड में 7 चयनित
मंदसौर - अंतरराष्ट्रीय साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन और ब्रिटिश काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में हुई साइंस एंड मैथ्स ओलिंपियाड में लोटस वैली स्कूल की सात प्रतिभाओं का चयन हुआ। ये 16 फरवरी को इंदौर में ओलंपियाड के अंतिम चरण में शामिल होंगे। स्कूल संचालक विकास आचार्य ने बताया मैथ्स ओलंपियाड में इशान ओस्तवाल को प्रदेश में 15वीं, पर्व मेहता को 64वीं, ईशिता को 69वीं, अरुणिमा गुप्ता को 75वीं, आर्यन को 124वीं तथा साइंस ओलिंपियाड में ईशिता को 43वीं, ईशिका आचार्य को 86वीं रैंक मिली।
स्पोट्र्स एरिना के लिए बाउंड्रीवॉल का काम शुरू हो गया है।
अंतिम राउंड में सिलेक्शन पर खुशियां मनाते विद्यार्थी।