पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरोठ - साहब मेरी गर्भवती पत्नी को देखने में डॉक्टर ने लापरवाही की। मेरी पत्नी को मरा हुआ बच्चा हुआ। यह शिकायत ढलमू के रामचंद्र मीणा ने बुधवार को जनसुनवाई में कलेक्टर शशांक मिश्रा से की। उसने शिकायत में लिखा सामेवार को पत्नी लीलाबाई को अस्पताल लाया। डॉ. ऋतु शर्मा ने रुपए लेकर भी इलाज में लापरवाही की। मंगलवार को शाम चार बजे मरा हुआ बच्चा हुआ। मामले में डॉ. शर्मा का कहना है उन्होंने रामचंद्र से रुपए नहीं लिए। पहले ही बता दिया था बच्चे की स्थिति गंभीर है।