बाबा को मिला 4.73 लाख का दान
मंदसौर - पशुपतिनाथ मंदिर में लगी दानपेटियां बुधवार को खोली। दान राशि की गणना शाम 6 बजे तक चली। दानपेटी से 4 लाख 73 हजार 780 रुपए का चढ़ावा निकला।
पशुपतिनाथ मंदिर की परिसर में लगी पांच दानपेटियों को बुधवार सुबह 11.30 बजे जिला कोषालय अधिकारी पी.के. प्रजापति, सहायक कोषालय अधिकारी पारस जैन, मंदिर प्रशासन रूपनारायण जोशी की मौजूदगी में खोला। चढ़ावे में हांगकांग का एक डॉलर का सिक्का, कुवैत का एक सिक्का, यूनाइटेड अरब अमीरात के 4 सिक्के भी आए हैँ। दानपेटी से चांदी के सर्प व आभूषण 15 ग्राम, एक 10 ग्राम चांदी का सिक्का भी निकला। दान राशि की गणना के दौरान मंदिर प्रबंधक एल.एन. चौहान, सहायक प्रबंधक ओमप्रकाश शर्मा, लेखापाल घनश्याम भावसार, दिनेश परमार आदि मौजूद थे।