पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा के निशाने पर 10 साल से कर नहीं चुकाने वाले

नपा के निशाने पर 10 साल से कर नहीं चुकाने वाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
राजस्व वसूली का आंकड़ा बढ़ाने के लिए नगरपालिका नगरीय क्षेत्र के करदाताओं की कुंडली तैयार करेगी। उसकी प्राथमिकता ऐसे करदाताओं पर रहेगी जो 10 साल से नपा को कर नहीं चुका रहे। उनकी संपत्ति की कुर्की, जब्ती की कार्रवाई भी होगी।
वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पूर्व नपा राजस्व जमा करने की जुगत में लगा है। बकायादारों की सूची तैयार करने के बाद ऐसे करदाताओं की कुंडली बनाना शुरू कर दी है जो लंबे समय से नपा को कर नहीं दे रहे। सीएमओ ने ऐसे करदाताओं की सूची अपडेट कर एक सप्ताह में प्रस्तुत करने को कहा है। नपा ऐसे बकायादारों पर नपा अधिनियम में कार्रवाई के प्रस्ताव तैयार करेगी।
2500 करदाता संदेह के दायरे में
नपा ने तीन माह पूर्व 2500 से अधिक ऐसे करदाताओं को चिन्हित किया था जिन पर 10 हजार से ज्यादा का कर बकाया था। ये करदाता वे है जिन्होंने 10 साल या उससे ज्यादा समय से कर जमा नहीं कराया। नपा एक बार फिर इस सूची को अपडेट करने में जुटी है। सूची में शामिल नामों के खातों को चैक किया जा रहा है। एक सप्ताह में यह सूची अपडेट होगी।
प्रस्ताव तैयार, कार्रवाई होगी
सीएमओ सुरेश रैवाल ने कहा बकायादारों पर कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सूची अपडेट कर रहे हैं। बड़े बकायादारों के साथ नपा के करों का नियमित भुगतान नहीं करने वालों की जानकारी तैयार की जा रही है। बड़े बकायादारों की सूची को नपा सार्वजनिक करेगी।