पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजे को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन

मुआवजे को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरोठ। पिछले सीजन में और अब खराब हुई फसलों के मुआवजे को लेकर भाकिसं सदस्यों ने बुधवार को कलेक्टर शशांक मिश्रा को ज्ञापन दिया। किसानों ने बताया 2013 में अतिवृष्टि से 75 प्रतिशत फसलों का नुकसान हो चुका है। रबी में फसलों में 75 फीसदी नुकसान है। किसानों को दो रुपए प्रति किलो के हिसाब से घास उपलब्ध कराने और बैंकों द्वारा दिए अल्पावधि ऋण को दीर्घकालीन करने, किसानों को खाद, बीज व नया कर्ज देने की मांग की। संघ जिलाध्यक्ष सालिगराम पाटीदार, उपाध्यक्ष रघुनंदन पटेल, कोषाध्यक्ष बोथलाल पाटीदार, मांगीलाल मालवीय, भंवरलाल मालवीय एवं किसान मौजूद थे।
फसल बीमा देने की मांग - मंदसौर - मावठे के बाद किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ। जनपद सदस्य संगीता आशीष चौरडिय़ा ने बताया करजू, नंदावता, करनाखेड़ी, मंगरोला, आकोदड़ा के किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।