कानून की परवाह न जुर्माने का डर
ञ्च७० फीसदी व्यापारियों ने नहीं करवाया रजिस्ट्रेशन
ञ्चखाद्य सुरक्षा अधिनियम : 5 दिन शेष
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
खाद्य पदार्थों की बिक्री, सप्लाय से जुड़े जिले के लोग खाद्य सुरक्षा अधिनियम को गंभीरता से नहीं ले रहे। दो महीने से अधिक समय से जारी लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 फीसदी ही हो सकी है। कानून की अनिवार्यता की कई लोग परवाह नहीं कर रहे। जुर्माने तक का भय नहीं। खाद्य व औषधि प्रशासन के अमले के पास लक्ष्य पूरा करने के लिए पांच दिन हंै। कंट्रोल दुकानें, शराब, आंगनवाड़ी मिड-डे मिल, सब्जी विक्रेताओं से जुड़ा एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है। मंदसौर जिले की दलौदा, मंदसौर, शामगढ़, सुवासरा, गरोठ, भानपुरा, मल्हारगढ़ व सीतामऊ तहसीलों में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए 19500 का लक्ष्य तय हुआ था। अमले ने शहरों, तहसील मुख्यालयों में शिविर लगाए लेकिन नतीजा नहीं निकला। गुरुवार तक 6125 आवेदक ही प्रोसेस से जुड़ सके। 5810 ने रजिस्ट्रेशन कराया जबकि 315 ने लाइसेंस का आवेदन किया। दायरे में रेस्टोरेंट, किराना, होटल, डेयरी, बेकरी, पानी-पताशे सहित सभी खाद्य सामग्री से जुड़े विक्रेता आते हैं।
वाणिज्यिक कर ने व्यापारियों को दी ई-सुविधाएं