रैली के साथ शुरू हुईं खेल गतिविधियां
ञ्चगरोठ, भानपुरा व शामगढ़ में खेल चेतना मेले का शुभारंभ
भास्कर संवाददाता - गरोठ/भानपुरा/सुवासरा/ सीतामऊ/ शामगढ़
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित खेल चेतना मेले के दौरान गरोठ, भानपुरा व शामगढ़ में शुभारंभ पर रैली से खेलमय माहौल बना। सीतामऊ व सुवासरा में मेला समापन पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों व खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। भानपुरा में शुभारंभ के दौरान खेल चेतना रैली में 70 स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। अतिथियों ने मेले का ध्वज फहराकर शुभारंभ किया। क्रिकेटर ईशान कीमती ने खिलाडिय़ों को शपथ दिलाई। विधायक राजेश यादव ने कहा खेलों के विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। फाउंडेशन सालों से प्रतिभाओं को उभारने में जुटा है। अध्यक्षता करते हुए फाउंडेशन अध्यक्ष व रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा शिक्षा के साथ खेलों को सम्मानजनक महत्व दें। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कहा गांवों तक खेलों को पहुंचाया है। युवाजन को आगे आना होगा। नगर परिषद अध्यक्ष किरण भाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. आनंद जैन ने विचार रखे। समिति अध्यक्ष देवीलाल धाकड़, रामसिंह चौहान, कमलेशसिंह चंदेल भी मौजूद थे। गरोठ में मेला शुभारंभ में 76 स्कूलों से छात्र-छात्राएं शामिल हुई। अतिथि विधायक यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष यादव, चंदरसिंह सिसौदिया, जैतराम पाटीदार, राजेश चौधरी उपस्थित थे। अध्यक्षता फाउंडेशन अध्यक्ष काश्यप ने की। प्रदेशस्तर पर खेलों में उपलब्धियां पाने वाले सूरज ग्वाला, सुदेश धनगर, सौरभ प्रेम ने खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की शपथ दिलाई।
गरोठ में खेल मेले का शुभारंभ करते फाउंडेशन अध्यक्ष व विधायक।
भानपुरा शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।
सीतामऊ में समापन पर पुरस्कार वितरण करते अतिथि।