पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाएं नहीं दिखा रही नि:शुल्क प्रशिक्षण में रुचिशर्तें ऐसी कि सामने नहीं आ रही हैं महिलाएं

महिलाएं नहीं दिखा रही नि:शुल्क प्रशिक्षण में रुचिशर्तें ऐसी कि सामने नहीं आ रही हैं महिलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
समाज या फिर परिवार से प्रताडि़त महिलाओं को सम्मान से समाज में रहने का हक दिलाने के लिए महिला सशक्तिकरण की पहल शुरुआत में ही खत्म होती नजर आ रही है। कारण प्रशिक्षण की शर्तों को माना जा रहा है। खुलासा अंतिम तारीख के एक दिन पूर्व विभाग को प्राप्त आवेदनों की संख्या से हुआ है।
पीडि़त महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देगा। इसमें ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर डिप्लोमा, शॉर्ट हैंड, टाइपिंग, बीएड, डीएड, आईटीआई, हॉस्पिटेलिटी, बैंकिंग, होटल, इंवेंट मैनेजमेंट, फार्मेसी, नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तारीख31 जनवरी है। 30 जनवरी तक विभाग के पास पांच आवेदन ही आए। इससे योजना आगे बढऩे में संदेह नजर आ रहा है। अधिकारी आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने के विषय में सोच रहे हैं।