पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैसे हो शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, १ साल में ही भूल गए निर्देश

कैसे हो शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, १ साल में ही भूल गए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चपरीक्षा नजदीक, अब बैठकें शुरू
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए लोक शिक्षण संस्था ने पिछले साल हर विकास खंड में बैठक करने के निर्देश दिए। एक साल बाद ही जिला स्तर पर अधिकारी निर्देश भूल गए। अब जब परीक्षा नजदीक है तो अधिकारी बैठकों की योजना बना रहे हैं।
बोर्ड परीक्षाओं में लगातार गिरते परिणाम को देखते हुए पिछले साल लोक शिक्षण संस्था ने जिले के हर विकास खंड में बैठक करने की योजना बनाई थी। इसमें एक प्राचार्य को नियुक्त भी किया था जो कि हर माह विकासखंड के शिक्षकों की बैठक लेते। इसमें परीक्षा परिणाम में सुधार को लेकर विद्यालयों में अपनाए जाने वाले तरीकों का आदान-प्रदान किया जाता। ताकि सभी प्राचार्य उसे भलीभांति समझ कर विद्यालय में अमल में ला सकें।
बैठकें दिसंबर से शुरू होनी थी। जो इस साल नहीं हुई। अब फरवरी में नौंवी व 11वीं की परीक्षाएं एवं मार्च के पहले सप्ताह से बोर्ड परीक्षाएं होने जा रही हैं तब अधिकारियों की नींद खुली और बैठकों की तैयारी कर खाना पूर्ति में लग गए। प्राचार्यों की माने तो पिछले साल इतने जतन के बाद भी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम तीन प्रतिशत तक डाउन गया था। इस साल तो जिले में कोई प्रयास नहीं हुए।