- Hindi News
- अब मां के आशीर्वाद के साथ डॉक्टर का इलाज भी
अब मां के आशीर्वाद के साथ डॉक्टर का इलाज भी
ञ्चदूधाखेड़ी माताजी मंदिर पर फिजियोथैरेपिस्ट नियुक्त
ञ्चकल से नियमित इलाज
प्रशांत यादव - गरोठ
दूधाखेड़ी माताजी मंदिर पर आने वाले पैरालिसिस के मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें मां के आशीर्वाद के साथ डॉक्टरी इलाज भी मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने मंदिर पर एक फिजियोथैरेपिस्ट की नियुक्त की है। 1 फरवरी से मंदिर परिसर में डॉक्टर सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक रहेगी।
शामगढ़ की फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मेहरूफ खान कुछ महीनों से गरोठ सरकारी अस्पताल में पदस्थ हैं। उन्हें वहां अटैच किया है। डॉ. खान को रोगी कल्याण समिति से नियुक्त किया गया है। देशभर के लोगों की आस्था का केंद्र दूधाखेड़ी माताजी मंदिर में पैरालिसिस के मरीज बड़ी संख्या में आते हैं। आस्था और विश्वास के दम पर यहां बीमारी दूर होती है लेकिन अब मरीजों को आस्था के साथ इलाज भी मिल सकेगा। फिजियोथैरेपी केंद्र बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव भेजा था। तीन कमरों के केंद्र में मरीजों के रहने एवं इलाज की व्यस्था रहेगी।