पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अहिंसा के पुजारी को किया नमन

अहिंसा के पुजारी को किया नमन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
शहीद दिवस पर जिलेभर में आयोजन हुए। विभिन्न संगठनों ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। नशामुक्ति के कार्यक्रम हुए।
गांधी चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नपाध्यक्ष कुसुम गुप्ता, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने माल्यार्पण कर नमन किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेश चंदवानी, रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन महेंद्र चौरडिय़ा, राजाराम तंवर मौजूद थे।
अहिंसा का मार्ग आज भी प्रासंगिक
अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को कांग्रेस ने नमन किया। ब्लॉक कांग्रेस के समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिय़ा ने कहा सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलना आज भी प्रासंगिक है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिल संचेती, कांतिलाल राठौर, विक्रम विद्यार्थी, प्रीतिपालसिंह राणा, राघवेंद्रसिंह तोमर उपस्थित थे।