पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाणिज्यकर ने व्यापारियों को दी ई सुविधाएं रिटर्न दाखिल करने के लिए दफ्तर जाने की जरूरत नहीं मोब

वाणिज्यकर ने व्यापारियों को दी ई-सुविधाएं-रिटर्न दाखिल करने के लिए दफ्तर जाने की जरूरत नहीं - मोबाइल एप्लीकेशन : वेरिफिकेशन भी घर बैठे-बैठे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिटर्न दाखिल करने के लिए दफ्तर जाने की जरूरत नहीं
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
व्यवसायियों के लिए खुशखबर है। अब खास परिस्थिति को छोड़कर उन्हें रिटर्न वेरिफिकेशन फॉर्म-10 ए को वाणिज्यिक कर विभाग में जाकर पेश करने की जरूरत नहीं रहेगी। विभाग ने मोबाइल एप्लीकेशन ‘एमपीवेट पब्लिक’ लांच किया है। यह कदम ई-सुविधा बढ़ाने के लिए उठाया। व्यवसायी इसके माध्यम से घोषणा पत्र 49 को मोबाइल से भी डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी दिन वेरिफिकेशन हो सकता है। पेंडिंग आवेदन भी देखे जा सकेंगे। व्यवसायियों के लिए मोबाइल एप्लीकेशन गूगल प्ले में नि:शुल्क रहेगा। प्रोसेस से जुड़ी जानकारी के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर के साथ हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है।
वाणिज्यिक कर विभाग ने डिजिटल सिग्नेचर युक्त ई-रिटर्न की सुविधा दी है। विभाग की वेबसाइट से कोई भी रिटर्न फाइलिंग और कंपोजिशन की स्थिति का वेरिफिकेशन कर सकता है। इसके लिए एमपीसीटी एसटी टीआईएन फॉर्मेट में एसएमएस करना होता है। इस फॉर्मेट में नंबर 56161 पर एसएमएस करने पर उस टिन से संबंधित जानकारी मिल सकेगी।