- Hindi News
- महिला ने लगाई फांसी, ट्रेन के सामने कूदा युवक
महिला ने लगाई फांसी, ट्रेन के सामने कूदा युवक
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
पारिवारिक कलह से तंग एक महिला व एक युवक ने मौत को गले लगा लिया। घटनाएं बुधवार रात हुई। पहली घटना भावगढ़ थाने के गांव बनी में हुई। इसमें महिला ने फांसी लगा ली।दूसरी घटना वायडीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लालघाटी के पास हुई। इसमें युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की।
वायडीनगर पुलिस ने बताया बुधवार रात 2.30 बजे लालघाटी निवासी नरेंद्र पिता अंबालाल गुर्जर ((18)) ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच अधिकारी पीएसआई मनीष लोधा ने बताया शोकाकुल होने से परिजन के बयान नहीं हो सके लेकिन लोगों के अनुसार युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या की है।
भावगढ़ थाने के ग्राम बनी में रात 11.30 बजे ईशारानी पति वीरेंद्रकुमार ((26)) ने फांसी लगा ली। जांच अधिकारी एएसआई लालसिंह डोडिया ने बताया महिला के पिता झालरापाटन ((राजस्थान)) निवासी कैलाशचंद्र नामदेव ने बयान दिया कि दामाद वीरेंद्र शराब पीने का आदी है और आए दिन घर में कलह करता था। इसी के चलते बेटी ने खुदकुशी की है। मामले में जांच चल रही है।
वृद्धा को पीटा -गरोठ - गुरुवार दोपहर दो बजे डिडौर रोड पर एक वृद्धा धापूबाई को एक युवक ने रास्ता रोककर पीटा। पुलिस ने बताया महिला बकरियां चरा रही थी। उसने एक बबूल के पेड़ से पत्तियां तोड़कर बकरियों को खिला दी तो कैलाश ग्वाला के पुत्र ने मारपीट की। वह आरोपी को नाम से नहीं जानती। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।