- Hindi News
- पावतियों की जांच के लिए मंदसौर आई जावरा पुलिस
पावतियों की जांच के लिए मंदसौर आई जावरा पुलिस
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
फर्जी पावतियों से जमानत कराने के मामले में पकड़ाए दो लोगों की जांच के लिए जावरा पुलिस गुरुवार शाम मंदसौर आई। पुलिस ने आरोपियों के गांव जाकर पूछताछ की। इसके बाद तहसील कार्यालय में जब्त पावतियों का रिकॉर्ड देखा।
फर्जी पावतियों से गंभीर अपराधों में जमानत कराने के मामले में बुधवार को जावरा पुलिस ने डिगांवमाली निवासी बालू बागरी ((५०)) तथा प्रभुलाल चंद्रवंशी ((५५)) को गिरफ्तार किया था। दोनों से एक ही खसरा नंबर की तीन पावतियां जब्त की। आरोपियों ने पावतियों से जमानत कराना कबूला था। गुरुवार दोपहर ३ बजे जावरा टीआई अजय सारवान डिगांवमाली गए। यहां आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। शाम ४ बजे तहसील कार्यालय आए। तीन घंटे तक २००६ से २०१३ तक का रिकॉर्ड देखा। सफलता नहीं मिलने पर २००६ से पूर्व के रिकॉर्ड के लिए आवेदन दिया। सारवान ने बताया रिकॉर्ड से कुछ हाथ नहीं लगा।