पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जपं की बैठक आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच - जपं की साधारण सभा गुरुवार को अध्यक्ष सरोज बाई गुर्जर की अध्यक्षता में दोपहर 1.00 बजे जनपद सभाकक्ष बीआरसी भवन में होगी। जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डी.एस. सिसौदिया ने दी।
जिपं की बैठक 31 को
नीमच - जिला पंचायत की साधारण सभा 31 जनवरी दोपहर 12 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक दोपहर 2 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में होगी।अध्यक्ष ईश्वरसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आदिम जाति कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास, पशु चिकित्सा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। जानकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएस रण्दा ने दी।
ईवीएम की जांच 4 से
नीमच - लोकसभा निर्वाचन 2014 के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच इसीआईएल हैदराबाद के इंजीनियर 4 फरवरी से करेंगे।उपजिला निर्वाचन अधिकारी पीआर कतरोलिया ने राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से मशीनों की जांच समाप्त होने तक रोज सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक 42 में उपस्थित रहने का अनुरोध किया।
गाइड लाइन कम करें प्रभारी मंत्री
नीमच - जिले के प्रभारी मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री दीपक जोशी के शहर में प्रथम बार आगमन पर नीमच प्रॉपटी ब्रोकर्स गाइड लाइन कम करने की मांग करेगा।प्रॉपटी ग्रुप 24 जनवरी को शाम 4 बजे रोटरी सामुदायिक भवन नीमच में प्रभारी मंत्री दीपक जोशी सहित तीनों विधायकों का सम्मान करेगा। साथ ही बंगला-बगीचा समस्या के शीघ्र समाधान व गाइड लाइन को कम करने की मांग रखेगा।
अभियान का शुभारंभ आज
नीमच - भाजपा के पीएम फॉर मोदी मिशन के तहत एक वोट-एक नोट अभियान का शुभारंभ गुरुवार दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर होगा। शुभारंभ रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप करेंगे। जानकारी जिला भाजपा महामंत्री महेंद्र भटनागर ने दी।