पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन फर्मों से 3 करोड़ रुपए से ज्यादा सरेंडर

तीन फर्मों से 3 करोड़ रुपए से ज्यादा सरेंडर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावद की तीन फर्मों ने 18 घंटे के दौरान 3 करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय सरेंडर की। दो फर्मों पर टैक्स चोरी के मामले सामने आए तो एक जगह ब्याजखोरी का। विभाग तीनों फर्मों से एक करोड़ से ज्यादा का टैक्स लेगा।
सिटी रिपोर्टर - नीमच
22 अधिकारियों की तीन टीमों ने जावद की गोयल ऑइल मिल, कोमल ज्वैलर्स और चेलावत एंड संस पर सर्वे किया था। मंगलवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई कार्रवाई बुधवार सुबह 6 बजे तक चली। अवैध ब्याज का धंधा, प्रॉपटी निवेश और ज्वैलरी खरीदी-बिक्री के हिसाब-किताब सामने आए। जावद में पहली बार बड़ी कार्रवाई हुई। आयकर चोरी और बेहिसाब संपत्ति की जानकारी मिलने पर रतलाम से संयुक्त आयकर आयुक्त आरपी खंडेलवाल के नेतृत्व में अधिकारियों ने फर्मों का एक-एक कागज खंगाला। मालिक, साझेदार, रिश्तेदार और नौकरों की भी स्थिति चैक की। तीनों फर्मों ने 3 करोड़ 17 लाख की अघोषित आय सरेंडर की। इन पर विभाग ने 1 करोड़ 1 लाख 35 लाख हजार का टैक्स निकाला। सभी फर्मों से पोस्ट डेटेड चेक लिए।




तीन करोड़ से ज्यादा सरेंडर

॥जावद की तीन फर्मों ने तीन करोड़ से ज्यादा की आय सरेंडर की। एक करोड़ से ज्यादा का टैक्स लिया जाएगा। प्रॉपटी का अवैध कारोबार और ब्याज का बिजनेस सामने आया।

आरपी खंडेलवाल, संयुक्त आयुक्त, आयकर, रतलाम

बन सकता मनी लांडरिंग का मामला

चेलावत एंड संस पर आयकर विभाग मनी लांडरिंग

का मामला भी बन सकता है। जमीन गिरवी रखकर ब्याज का अवैध कारोबार करने को विभाग ने

गंभीरता से लिया है।



कार्रवाई के दौरान चेलावत एंड संस के बाहर खड़े अधिकारी। फोटो भास्कर

गोयल ऑइल मिल- एक करोड़ रुपए से ज्यादा की आयकर चोरी।

कोमल ज्वैलर्स- गहनों के कारोबार में गड़बड़ी। प्रॉपटी में फर्म ने 24 लाख रुपए का निवेश किया। जिसका हिसाब-किताब नहीं था।

चेलावत एंड संस- जमीनें गिरवी रखीं 18 प्रतिशत तक ब्याज लेने के दस्तावेज मिले। फर्म मालिक पुष्पादेवी चेलावत के नाम से 8 लाख 10 हजार की अघोषित आय सरेंडर हुई। रिश्तेदार विकास चेलावत ने 31 लाख, अनिल चेलावत ने 29 लाख और अजीत चेलावत ने 39 लाख की अघोषित आय सरेंडर की। दो साल से रिटर्न भी नहीं जमा कराया।

((जानकारी- आयकर विभाग के मुताबिक))



कहां-क्या गड़बड़ी



किससे-कितनी राशि

फर्म संचालक सरेंडर राशि लेंगे टैक्स

गोयल ऑइल मिल ज्ञानचंद्र गोयल 1 करोड़ 2 लाख 32 लाख 80 हजार

कोमल ज्वैलर्स नरेंद्र सोनी 1 करोड़ 5 लाख 33 लाख

चेलावत एंड संस पुष्पादेवी व रिश्तेदार 1 करोड़ 15 लाख 35 लाख 850