आज से शुरू होगी श्रीमददेवी भागवत
भास्कर संवाददाता - मनासा
आध्यात्मिक सत्संग समिति गुरुवार से नौ दिनी श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन करेगी।नारसिंगी माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। स्वामी दिव्यानंदतीर्थ महाराज कथा वाचन करेंगे।
सरकारी अस्पताल के पीछे स्थित रामद्वारा में गुरुवार से नौ दिनी श्रीमद् देवी भागवत कथा होगी। कथा रोज दोपहर 1.00 से शाम 4.00 बजे तक होगी। आध्यात्मिक सत्संग समिति अध्यक्ष रामगोपाल मंत्री और सचिव ब्रजमोहन समदानी ने बताया गुरुवार दोपहर 1.30 बजे नारसिंगी माता मंदिर रामपुरा रोड से शोभायात्रा निकाली जाएगी। स्वामी दिव्यानंदतीर्थ महाराज भी शामिल होंगे। बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा बद्रीविशाल मंदिर, गांधी चौक, चौपड़घट्टा, अल्हेड़ गेट और विजय स्तंभ होते हुए रामद्वारा पहुंचेगी। पोथी व गुरु पूजन के बाद कथा शुभारंभ होगा। आयोजन समिति के प्रमोद सोनी, गजेंद्र चौखड़ा, श्रीनिवास बसेर और हीरालाल गुलाटी ने बताया श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की है।
राधेश्याम सोमानी, रमेश सोनी, जगदीश मूंगड़, अर्जुन पंजाबी और पुन्नुलाल गुलाटी ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर देवी
भावगत का श्रवण करें। देवी की महिमा की कथा क्ष्ेात्र में पहली बार हो रही है। स्वामीजी का निवास नागेंद्रवीथिका भाटखेड़ी रोड पर होगा। श्रद्धालु वीथिका में स्वामीजी के दर्शन कर सकते हैं।
पिपल्याहाड़ी में भागवत कल से- पिपल्याहाड़ी में शुक्रवार से सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा होगी। वाचन पं. भीमाशंकर शर्मा करेंगे। सरपंच इंद्रमल पाटीदार ने
बताया कथा मनासा-रामपुरा मार्ग पर देवी मंदिर के पास होगी। शुभारंभ कलशयात्रा के साथ होगा। रोज दोपहर 12.15 से 3.30 बजे तक कथा होगी।
आज निकलेगी रामानंदाचार्यजी
की शोभायात्रा
अखिल भारतीय वैष्णव विकास परिषद एवं ट्रस्ट मुंबई गुरुवार को रामानंदाचार्य जयंती धूमधाम से मनाएगा।शोभायात्रा निकाली जाएगी और प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। जिलाध्यक्ष भरत बैरागी और पुजारी संघ जिलाध्यक्ष दीनबंधु बैरागी ने बताया सुबह 10 बजे कलश और शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा द्वारिकापुरी धर्मशाला से विजय स्तंभ, चौपड़ घट्टा, सदर बाजार, सोमनाथ महादेव मंदिर, उषागंज और जूनासाद होते हुए धर्मशाला पहुंचेगी। यहां रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव मनेगा। प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। महामंत्री दिनेशदास, तहसील अध्यक्ष दिनेश बैरागी और सचिव घीसादास बैरागी ने बताया जयंती
धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
रामद्वारा में कथा की तैयारियां चल रही हैं।