आरोग्यम में हुआ उपचार
नीमच - रेडक्रॉस एवं जिला अस्पताल द्वारा संचालित चलित चिकित्सा वाहन आरोग्यम डीकेन ब्लॉक के चामुंडिया में पहुंची। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सभी प्रकार की जांचें व नि:शुल्क दवा दी गई। 85 किशोरियों, गर्भवतियों एवं अन्य व्यक्तियों के रक्त की जांच, वजन, आयरन की जांच की। जानकारी रेडक्रॉस सचिव प्रवीण शर्मा व जिला कार्यक्रम प्रबंधक एसपी श्रीवास्तव ने दी।
नशामुक्ति जागरूकता शिविर लगा
नीमच - रेडक्रॉस नशामुक्ति केंद्र ने पड़दा एवं रावतपुरा में नशामुक्ति जागरूकता शिविर लगाया। सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया 17 जनवरी को पड़दा एवं 18 जनवरी को रावतपुरा में नशामुक्ति प्रदर्शनी लगाकर जागरूकता शिविर लगाया। नशा विरोधी पर्चे घर-घर बांटे। शासकीय माध्यमिक व हाईस्कूल के विद्यार्थियों को नशामुक्ति अभियान में सहयोग देने का संकल्प दिलाया। आबिद हुसैन, उंकारलाल मेघवाल, शीतल कुमार, अब्दुल रउफ अंसारी, एसएस धनेरिया, शंकरलाल कीर, देवीलाल , अमित विजयवर्गीय एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील तिवारी, मनोवैज्ञानिक जीवन तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।