कुलदीप दिल्ली में करेगा परेड
नीमच - पीजी कॉलेज की एनसीसी इकाई का छात्र कुलदीप सिंह चंद्रावत का चयन गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में होने वाली परेड के लिए हुआ। विभिन्न शिविरों में भाग लेने के चलते उसका चयन हुआ। जानकारी प्रो. रमेश चौहान ने दी।
प्रहलाद भट्ट संभागस्तरीय स्पर्धा में द्वितीय
नीमच - मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर में आयोजित संभाग स्तरीय वाद-विवाद स्पर्धा में पीजी कॉलेज में बीए चतुर्थ सेमेस्टर के प्रहलाद भट्ट ने पक्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिलास्तरीय स्पर्धा में प्रहलाद का ‘निर्वाचन प्रक्रिया में भाग
लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य’ पर प्रथम स्थान आने पर चयन हुआ। जानकारी प्राचार्य अशोका श्रीवास्तव ने दी।