पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीमच सिंगोली होकर कोटा रेलवे ट्रैक की मांग

नीमच-सिंगोली होकर कोटा रेलवे ट्रैक की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - सिंगोली
क्षेत्र के रहवासी लंबे समय से नीमच से सिंगोली होकर कोटा तक नए रेलवे ट्रैक की मांग कर रहे हैं। नगरवासियों के साथ समिति ने तीन साल पहले सांसद को आवेदन दिया था। सांसद ने रेलमंत्री को अवगत भी कराया था। पिछले रेल बजट में इसके स्वीकृत होने की उम्मीद थी। रेल बजट 2014-15 आने से पहले एक बार फिर लोगों ने मोर्चा खोला है।
रतलाम, मंदसौर, नीमच से कोटा को जोडऩे वाला रेलवे ट्रैक काफी लंबा है। यह ट्रैक नीमच से निम्बाहेड़ा, चित्तौडगढ़़, मांडलगढ़ होकर कोटा जाता है। दूरी 260 किमी है। ऐसे में समय ज्यादा लगता है और किराया भी ज्यादा देना पड़ता है। लंबे घुमावदार ट्रैक के बदले मेहबूब मेव, युकां के जावद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बनवारी जोशी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगरवासी एवं समिति काफी समय से नीमच से सिंगोली होकर कोटा तक नए ट्रैक की मांग कर रहे हैं। इसका नक्शा भी रेलवे मंडल के साथ सांसद को भेजा। ट्रैक बनने से नीमच से कोटा की दूरी 150 किमी रह जाएगी। इसे लेकर 2010-11 में सांसद मीनाक्षी नटराजन को ज्ञापन दिया था। सांसद ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर सर्वे की मांग की थी। इस पर आश्वासन भी मिला था। बाद में बात ठंडे बस्ते में चली गई। 2013-14 के रेल बजट में प्रोजेक्ट को शामिल करवाने के लिए नगरवासियों ने बार फिर आंदोलन
छेड़ा था। लेकिन निराशा हाथ लगी। 2014-15 के रेल बजट से पहले फिर समिति ने अभियान छेड़ा है।
ऐसे बन सकता है नया ट्रैक - नीमच से कोटा तक नया ट्रैक मंजूर होता है तो यह नीमच, सरवानिया महाराज, डीकेन, रतनगढ़, सिंगोली, भैंसरोडगढ़, रावतभाटा होकर कोटा जाएगा।
रेल मंत्रालय को अवगत कराया
॥ नीमच से व्हाया सिंगोली होकर कोटा रेलवे ट्रैक की मांग का आवेदन मिला था। जिसे रेल मंत्रालय के पास भेजा था। प्रयास कर रहे हैं कि इसे मंजूरी मिल जाए।
मीनाक्षी नटराजन, सांसद, मंदसौर-नीमच



समिति द्वारा बनवाया नए रेलवे ट्रैक का मानचित्र।