पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क हुई बदहाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
भाटखेड़ा से डूंगलावदा सड़क का शहरी हिस्सा हर बारिश में बदहाल हो जाता है। इस बार बेमौसम बरसात में जवाब दे गया। सड़क पर इतने गड्ढे हो गए कि वाहन चालकों के साथ दुकान संचालक भी परेशान हैं। महूरोड के नाका नंबर-7 से फव्वारा चौक तक सड़क ही नहीं बची। हर दूसरे कदम पर गड्ढा है। प्राइवेट बस स्टैंड से फव्वारा चौक के बीच की स्थिति और बदहाल है। इस मार्ग पर पैदल भी नहीं चल सकते। अनाज व्यवसायी महावीर जैन कहते हैं हम परेशान हो गए। इधर सड़क बनती है, दूसरी तरफ उखड़ जाती है। ऑटो पाट्र्स व्यवसायी जैकी भाई ने बताया सड़क तो बची नहीं। हर बरसात में सड़क बह जाती है।
आधा किलोमीटर, लाखों का खर्च-आधा किलोमीटर शहरी क्षेत्र में हर बार मरम्मत के नाम पर दो लाख से ज्यादा खर्च होते हैं लेकिन सड़क ठीक नहीं बनती। छह महीने पहले सड़क बनी थी, अब फिर उखड़ गई। बरसात के बाद काम शुरू करना था लेकिन हुआ नहीं।




प्राइवेट बस स्टैंड- गड्ढे से पटा मार्ग दिखाते व्यवसायी महावीर जैन।