स्नेह सम्मेलन 26 को
नीमच - प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का सामूहिक वार्षिक मिलन समारोह 26 जनवरी को होगा।मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष श्याम गुर्जर और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष दिनेश नलवाया ने बताया दोनों संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यों का स्नेह सम्मेलन होटल मिन्हास पर शाम 5 बजे होगा। संघ जिलाध्यक्षों ने सदस्यों से प्रेस कार्ड के नवीनीकरण के लिए उसकी फोटोकॉपी साथ लाने को कहा है। नए पत्रकार बंधु सदस्यता शुल्क जमा करवाकर संस्था से जुड़ सकते हैं।
तकरीर का समापन
नीमच - अंजुमन ए इस्लाम नीमच सीरत कमेटी के तत्वावधान में तकरीर हुई। 22 मदरसों के 72 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 45 विद्यार्थी प्रथम व 27 द्वितीय रहे। तीन छात्राओं को हाईस्कूल, एमकॉम, एसएससी में प्रथम आने पर शील्ड व नकद पुरस्कार दिए। मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष नीता दुआ, हाजी इमाम खान दुर्रानी ने पुरस्कृत किया। अतिथियों का इस्तकबाल अराकीने अंजुमने इस्लाम ने किया। जामा मसजिद बघाना के मौलाना अनवर, गुलाम जिलानी, मौलाना नजरुल, सलीम अख्तर उपस्थित थे। जनरल सेक्रेटरी अंजुमने इस्लाम ने आभार माना।